फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrest the accused, the victim's side reached the police station

आरोपियों को करें गिरफ्तार, थाने पहुंचा पीड़ित पक्ष

Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Arrest the accused, the victim's side reached the police station
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में दस दिन गुजर जाने के बावजूद किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। एक पक्ष के कई लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

18 मार्च की शाम कोतवाली छपार के गांव ताजपुर निवासी अमन कुमार व गांव बिजोपरा निवासी रुचिन कुमार गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर उत्तम शुगर मिल खाइखेड़ी जा रहे थे। रास्ते में गांव मांडला निवासी अनुसूचित जाति के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। तब युवकों ने अपने साथियों के साथ शुगर मिल में पहुंचकर अमन के पिता धर्मेंद्र व एक अन्य विजय शंकर के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने घायल पक्ष के विनोद की तहरीर पर गांव मांडला निवासी आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस दस दिन गुजर जाने के बावजूद अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस पर विनोद कुमार, विक्रम सिंह, रहतू प्रधान आदि कई लोग सोमवार को थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed