{"_id":"6085ac5c8ebc3ecffe4fb9c8","slug":"arrangement-of-200-additional-beds-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5360011156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 200 अतिरिक्त बेड की हुई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 200 अतिरिक्त बेड की हुई व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर प्रशासन ने जिले के तीन निजी हॉस्पिटल का एल-2 चिकित्सा इकाई के रूप में चयन किया है। इनका चयन होने से जिले में 200 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
सीएमओ डॉक्टर एमएस फौजदार ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते तीन निजी हॉस्पिटल का एल-2 चिकित्सा इकाई के रूप में चयन किया गया है। इनमें रुड़की रोड स्थित भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल और आर्यपुरी स्थित हार्ट क्लीनिक एंड इमरजेंसी केयर सेंटर शामिल हैं। इनमें भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त सौ बेड और अन्य दोनों हॉस्पिटल में 50-50 बेड की व्यवस्था की गई है। सीएमओ की ओर से उक्त तीनों ही हॉस्पिटल में नोडल अफसरों को भी नामित कर उनके मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में डॉ. अरविंद कुमार, ईवान हॉस्पिटल में ममता चावला और हार्ट क्लीनिक एंड इमरजेंसी केयर सेंटर में डॉ. देवेंद्र सैनी को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। सीएमओ ने बताया कि उक्त तीनों एल-2 चिकित्सा इकाई में जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
नहीं उठा किसी भी नोडल अधिकारी का फोन
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉक्टर एमएस फौजदार द्वारा जनपद के तीन निजी हॉस्पिटल का चयन एल-2 चिकित्सा इकाई के लिए करते हुए नोडल अफसर भी नामित कर उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की यह कवायद सिरे चढ़ने से पहले ही पटरी से उतरती नजर आ रही है। दरअसल, रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे से शाम चार बजे तक लगातार इन नोडल अफसरों से जानकारी लेने के लिए कॉल की गई, लेकिन कई-कई बार घंटी जाने के बावजूद किसी भी नोडल अफसर ने फोन रिसीव करना जरूरी नहीं समझा।