{"_id":"5a2acc4a4f1c1bd9798c187c","slug":"army-unutilisable-bomb-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के निष्प्रयोज्य बम, मिलने से सनसनी फैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के निष्प्रयोज्य बम, मिलने से सनसनी फैली
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
बम की जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
वहलना इंडस्ट्रियल इलाके में झाड़ियों से सेना के बम मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और डॉग स्कवॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मौके पर मिले 12 बमों को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि बम सेना के निष्प्रयोज्य बम हैं, फिर भी इनकी जांच कराई जाएगी।
शुक्रवार शाम लोगों ने वहलना के पास रेलवे ओवरब्रिज हाईवे के पास झाड़ियों में राकेट बम पड़े देखे, जो काफी पुराने थे। इससे वहां पर सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ लग गई, मगर कोई भी नजदीक नहीं आया। सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि वहलना इंडस्ट्रियल एरिया में बम पड़े हुए हैं।
बम पड़े होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। बमों की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने बमों की जांच की।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि राकेट बम सेना के निष्प्रयोज्य बम हैं। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि सभी बम निष्प्रयोज्य हैं। शायद किसी फैक्ट्री में पुराने स्क्रैप के साथ आए होंगे, पुलिस के डर से इन बमों को यहां फेंक दिया गया है। पुलिस ने सभी बमों को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।