फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arjun, Arpita become best athletes

बीकॉम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Fri, 21 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Arjun, Arpita become best athletes
श्रीराम कॉलेज के वॉर्षिक खेलों के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के वार्षिक खेल-कूद समारोह का रंगारंग समापन हुआ। मुख्य अतिथि संस्था चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके टीम कोच और मैनेजर्स को पुरस्कृत किया। पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलीट शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र अर्जुन सिंह और महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्रा अर्पिता सैनी रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेल सप्ताह के अंतिम दिन क्रिकेट व वालीबॉल के फाइनल मैच खेले गए। क्रिकेट फाइनल में वाणिज्य विभाग की टीम ने शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने विपक्षी टीम को 143 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में वाणिज्य विभाग की टीम ने 7 विकेट पर ही 144 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। वाणिज्य विभाग के बल्लेबाज रितिक अरोरा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज घोषित किया गया। चैतन्य कौशल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व मानव त्यागी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। वालीबॉल पुरुष फाइनल बीपीएड ने प्रथम, बीपीईएस ने द्वितीय तथा बीटैक की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सर्वश्रेष्ठ वॉलीबाल खिलाड़ी का खिताब विवेक अहलावत और शिक्षा विभाग की ही साक्षी चौधरी ने पाया। खो-खो में अनस एवं विशाखा श्रेष्ठ रही। सर्वश्रेष्ठ कोच का खिताब शारीरिक शिक्षा विभाग के संदीप कुमार व कम्प्यूटर एप्लीकेशन के प्रोफेसर मो. यूसुफ को मिला। सर्वश्रेष्ठ टीम मैनेजर पॉलिटेकिभनक के गौरव व अभिषेक रहे। बेस्ट अंपायर का णिब गजेन्द्र व हिना को मिला। निदेशक डा. आदित्य गौतम ने उत्साहवर्धन किया। डा. आलोक गुप्ता, डा. गिरेंद्र कुमार गौतम, डा. अश्वनी, डा. मनोज धीमान, साक्षी श्रीवास्तव, पंकज कुमार, निशांत राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed