फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Areeb said, Chandrayaan was always in my heart

Muzaffarnagar News: अरीब बोले, हमेशा मेरे दिल में बसा था चंद्रयान

Sun, 16 Jul 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Areeb said, Chandrayaan was always in my heart
खतौली के मोहल्ला मिटठूलाल निवासी   वैज्ञानिक अरीब अहमद अपने माता पिता व बहन के साथ
मिशन चंद्रयान-3 का हिस्सा रहे खतौली निवासी वैज्ञानिक अरीब अहमद
विज्ञापन

बोले, चंद्रयान-3 के लिए लंबे समय से चल रहा था प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मिशन चंद्रयान-3 का हिस्सा रहे इसरो में वैज्ञानिक अरीब अहमद का कहना है कि चंद्रयान हमेशा मेरे दिल में बसा था। नौकरी शुरू की, तब से इस पर काम चल रहा था। किसी न किसी रूप में अभियान का हिस्सा बनकर खुशी मिली।

मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी अबीर अहमद श्रीहरिकोटा में इसरो के इंजीनियर सेक्शन में वैज्ञानिक हैं। करीब डेढ़ माह पहले उनके सेक्शन को जांच के लिए चंद्रयान-3 मिला था। जांच के बाद ही चंद्रयान-3 दूसरे सेक्शन को दिया गया और शुक्रवार को लांच हुआ।
विज्ञापन

अरीब कहते हैं कि वर्ष 2021 से वे इसरो में नौकरी कर रहे हैं। जब से वे पहुंचे, तभी से चंद्रयान-3 की तैयारी चल रही थी। टीम का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद अच्छा लगा और कुछ कर गुजरने की चाह में अभियान में हमेशा अपना योगदान देते रहे। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद चंद्रयान-3 मिशन पर निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार ने भी कामयाबी पर मनाई खुशी

टीम का हिस्सा रहे अरीब के परिवार ने भी खुशी मनाई। पिता काजी महताब जिया बेहद खुश है। मामा असद फारूखी कहते हैं कि यह गौरव की बात है। अरीब शुरू से ही होनहार था और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आगे बढ़ा। गोल्डन हार्ट एकेडमी से पढ़ाई करने के बाद भारतीय खाद्य निगम में नौकरी की और यहीं रहते हुए दूसरी नौकरी की तैयारी की। यहीं से दो साल पहले इसरो में चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed