फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AQUI 331, smog is causing problems

एक्यूआई 331, मुश्किलें खड़ी कर रहा स्मॉग

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
AQUI 331, smog is causing problems
मुजफ्फरनगर में रुडकी रोड पर जलते कूडें से बढता प्रदूषण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एक्यूूआई 331, मुश्किलें खड़ी कर रहा स्मॉग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हवा की खराब गुणवत्ता ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी करनी शुरू कर दी है। सांस संबंधी रोगियों के लिए हालात विकट हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स 331 पर पहुंच गया है। शनिवार को सुबह और शाम के समय स्मॉग छाया रहा, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रदूषित हवा में सांस लेना भी लोगों के लिए मुश्किलों भरा हो गया है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि सांस, अस्थमा, टीबी के मरीजों को सुबह-शाम के समय घर से निकलने से बचाव करना चाहिए।

प्रदूषण विभाग ने चलाया अभियान
जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि कई जगह अभियान चलाया गया। खुले में निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई जगह जलाया गया कूड़ा
शहर में कई जगह कूड़ा जलाया गया। जिससे हवा प्रदूषित हो रही है। प्रदूषण अधिकारी का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
इस तरह बह रही जिले की हवा
तिथि एक्यूआई
01 नवंबर 219
02 नवंबर 273
03 नवंबर 287
04 नवंबर 202
05 नवंबर 306
06 नवंबर 328
07 नवंबर 308
08 नवंबर 383
09 नवंबर 410
10 नवंबर 372
11 नवंबर 357
12 नवंबर 337
13 नवंबर 331
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed