फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Approved financial assistance to the dependents of 65 people who died from Corona

कोरोना से मृतक 65 लोगों का 50-50 हजार का मुआवजा स्वीकृत

Wed, 01 Dec 2021 11:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
Approved financial assistance to the dependents of 65 people who died from Corona
कोरोना से मृतक 65 लोगों के आश्रितों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद स्वीकृत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरकार ने जिले में कोरोना से 269 लोगों की मौत मानी है। जिला प्रशासन के पास मृतकों की सूची भी आ गई है। मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार की अनुग्रह सहायता राशि दी जा रही है। अब तक 65 लोगों के आवेदन प्रशासन के पास आए है, जिन्हें स्वीकृति मिल गई है। दो दिन में इनके परिजनों के खाते में पैसा जारी हो जाएगा।
कोविड-19 से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को 50-50 हजार की अनुग्रह सहायता राशि दी जा रही है। भारत सरकार ने प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 22098 मानी है। जिलेवार सूची में संख्या दी गई है। मुजफ्फरनगर जनपद में 269 लोगों की मौत कोरोना महामारी में मानी गई है। जिला प्रशासन को जारी पत्र में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों को परिजनों को प्रदेश सरकार सहायता राशि दे चुकी है, उनके परिजनों को यह राशि नहीं दी जाएगी। पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की कोविड से मृत्यु होने पर प्रदेश सरकार ने तीस लाख का मुआवजा दिया है। जो लोग कोविड़ रोकथाम में ड्यूटी पर लगे थे , उनकी मौत पर 50 लाख परिजनों को दिए गए। ऐसे परिवारों को 50 हजार की अनुग्रह राशि से अलग रखा गया है।
विज्ञापन

सहायता राशि केवल उन्हीं को मिलगी, जिनकी मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से हुई है। जिला स्तर पर इसके लिए एक कमेटी डीएम की अध्यक्षता में बनाई गई है। मृतकों के परिजन इसी कमेटी को अपना आवेदन देंगे। आवेदन के 30 दिन के अंदर निस्तारण करना जरूरी है। जिला प्रशासन के पास अभी तक 65 आवेदन आए थे, जिन्हें स्वीकृत कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों के खातों में दो दिन में पैसा जारी जो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बनी कमेटी
कोरोना संक्रमण से मृतकों को 50-50 हजार का मुआवजा देने के लिए शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में अध्यक्ष डीएम चंद्रभूषण सिंह रहेंगे। सदस्य एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, एसीएमओ डॉ प्रशांत कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, विषय विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार बनाए गए हैं।
मृतकों के चयन से हमारा संबंध नहीं
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार का कहना है कि कोरोना के मृतकों का आंकड़ा उनके विभाग ने तैयार नहीं किया है। जिन अस्पतालों में मरीजों की मौत हुई और उन्होंने जिन मृतकों को पोर्टल पर चढ़ाया यह उन्हीं की सूची है। हमने न नाम जोड़ा है और न ही घटाया है।

जो छूट गए उनके लिए अभी निर्देश नहीं
एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी का कहना है कि हमें सूची शासन से ही मिली है। इन सबके आवेदन लेकर इनकी जांच की जाएगी। कमेटी में सभी एक्सपर्ट लोग है। जो मृतक छूट गए है, उन्हें लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed