{"_id":"64e60f1ff7a5e04b6b0a1058","slug":"approval-letters-of-one-and-a-half-crore-aid-amount-were-distributed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-6044-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डेढ़ करोड़ की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डेढ़ करोड़ की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र किए वितरित
विज्ञापन
सीडीओ संदीप भागिया ने किया स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण समारोह का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डेढ़ करोड़ की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विकास भवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने किया। सीडीओ ने स्वयं सहायता समूहों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही बैंक सखियों से नए लोगों को समूहों से जोड़ने पर जोर दिया। इसके बाद सौ स्वयं सहायता समूहों को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से डेढ़ करोड़ की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
बैंक के उप महा प्रबंधक (कृषि) राजीव रत्न श्रीवास्तव ने लोन खातों के परिचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। एनआरएलएम के उपायुक्त प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि यदि समूह समय पर ऋण अदा करते हैं तो भविष्य में उनको बैंक द्वारा अधिक सहायता राशि प्रदान की जा सकती है। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र कुमार ढ़ींगरा, मुख्य प्रबंधक अमित अग्रवाल, रिचा शुक्ला, राजकिशोर सिंह, इंदु ठाकुर, राहुल, सागर कुमार, दीपक गर्ग मौजूद रहे।