{"_id":"6228f413da490a5aa913647c","slug":"approval-for-purchase-of-cleaning-equipment-worth-6-48-crores-for-the-municipality-muzaffarnagar-news-mrt579891333","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के लिए 6.48 करोड़ के सफाई उपकरण खरीदने को स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के लिए 6.48 करोड़ के सफाई उपकरण खरीदने को स्वीकृति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन साल पहले नगर पालिका को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जारी हुए आठ करोड़ सात लाख रुपये से अब सफाई उपकरण खरीदे जाएंगे। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने 6.48 करोड़ सफाई उपकरण खरीदने को स्वीकृति प्रदान की गई है। उस समय पालिका की लापरवाही के चलते यह पैसा खर्च नहीं हो पाया था।
अधिशासी अधिकारी हेमराज ने बताया कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट मद के अंतर्गत 14 अगस्त 2019 को पालिका को आठ करोड़ सात लाख रुपये का बजट सफाई उपकरणों की खरीद के लिए जारी हुआ था। स्वीकृत धनराशि से एक करोड़ 58 लाख का भुगतान टीपर के लिए हो चुका है। छह करोड़ 48 लाख 87 हजार 794 की धनराशि अवशेष है। तीन वर्षों में धनराशि खर्च नहीं किए जाने से शासन ने जवाब मांगा था। हाल ही में डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने उपकरण खरीद के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
इस बैठक में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि इस राशि में 100 नग ट्राई साइकिल डिब्बे सहित खरीदी जाएंगी। 52 मिनी टीपर खरीदे जाएंगे, आठ नग कॉम्पेक्टर खरीदे जाएंगे और 150 नग व्हील बैरो हैंड कार्ट खरीदे जाएंगे। जल्द ही इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।