फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Applications gathering dust in files for one and a half years

डेढ़ साल से फाइलों में धूल फांक रहे आवेदन

Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Applications gathering dust in files for one and a half years
जानसठ में मकान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डेढ़ साल से फाइलों में धूल फांक रहे आवेदन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण में सालों के लंबे इंतजार के बाद भी मकान के लिए किए गए आवेदनों का निपटारा नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि आवेदन को निरस्त किए जाने की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। जानसठ के मोहल्ला करीमुल्ला निवासी सुशीला का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले आवेदन किया गया था। लेकिन अभी तक मकान की सूची में नाम नहीं आ सका है। कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
केस-एक
- पुरकाजी के मुख्य बाजार निवासी अफरोज का कहना है कि उनके मकान के लिए सर्वे कराया गया था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही किस्त मिल जाएगी, लेकिन अभी तक कोई किस्त नहीं मिली, जिससे परिवार परेशान हैं।
विज्ञापन

केस-दो
दूधाहेड़ी निवासी हारुण का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए उन्होंने आवेदन किए थे, लेकिन अब तक किस्त नहीं मिली। परिवार किराए पर रहने के लिए मजबूर है। कई बार अधिकारियों से योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर के खालापार निवासी सद्दीक ने बताया कि सर्वे करा चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी किस्त मकान के लिए नहीं मिली है। परिवार किराए के मकान में रहकर गुजारा कर रहा है।
- कृष्णापुरी निवासी सतीश का कहना है कि मकान के लिए दो साल पहले आवेदन किया था, अब तक कोई जवाब नहीं मिला। अब तो उन्होंने मकान की उम्मीद ही छोड़ दी है।
- मिमलाना रोड निवासी मोहसीन का कहना है कि एक भी किस्त का लाभ नहीं मिल सका है। पालिका अधिकारियों से कई बार मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

हमसें साझा करें अपना दर्द
प्रधानमंत्री आवास योजना के दौरान लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हम प्रकाशित कर रहे हैं। पात्रता के बावजूद आवास नहीं मिलने, किस्तों से लटके आवास निर्माण और बार-बार आवेदन को निरस्त किए जाने की समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर कॉल कर बताएं। हम आपकी समस्या को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed