{"_id":"69f3a4cc1265db40710728b4","slug":"applications-for-correction-of-errors-in-mark-sheets-will-be-accepted-till-may-6-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-170313-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छह मई तक होंगे अंकतालिका में त्रुटि सुधार के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छह मई तक होंगे अंकतालिका में त्रुटि सुधार के आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड का हाईस्कूल इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को जारी किया गया था। अब छात्र-छात्राएं परिणाम में किसी तरह की त्रुटि होने पर संशोधन करा सकते हैं। इसके लिए छह मई तक विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि 23 अप्रैल को जारी किए गए बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं के अंकपत्र में छात्रों से जुड़ा विवरण भी दर्शाया गया है। इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम व जन्मतिथि भी है। इसमें यदि किसी तरह की त्रुटि है तो छात्रों को संशोधन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अंतिम मौका दिया गया है। संशोधन के लिए छात्र-छात्राओं को वेबसाइट पर जाकर लाॅगिन करते हुए सुधार के ऑप्शन दिए गए हैं। सुधार के लिए अंकपत्र से जुड़े दस्तावेज विद्यालय में भी जमा कराने होंगे। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-- गठित की गई है शिकायत निवारण सेल
परीक्षा प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद उससे संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ (ग्रीवांस सेल) का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ 29 मई तक कार्य करेगा। छात्र-छात्राएं अपने ऑनलाइन अंकपत्र की प्रति और आवश्यक दस्तावेज, प्रधानाचार्य की आख्या सहित, क्षेत्रीय कार्यालय के ईमेल romeerut@ gmail.com पर संलग्न कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड का हाईस्कूल इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को जारी किया गया था। अब छात्र-छात्राएं परिणाम में किसी तरह की त्रुटि होने पर संशोधन करा सकते हैं। इसके लिए छह मई तक विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि 23 अप्रैल को जारी किए गए बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं के अंकपत्र में छात्रों से जुड़ा विवरण भी दर्शाया गया है। इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम व जन्मतिथि भी है। इसमें यदि किसी तरह की त्रुटि है तो छात्रों को संशोधन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अंतिम मौका दिया गया है। संशोधन के लिए छात्र-छात्राओं को वेबसाइट पर जाकर लाॅगिन करते हुए सुधार के ऑप्शन दिए गए हैं। सुधार के लिए अंकपत्र से जुड़े दस्तावेज विद्यालय में भी जमा कराने होंगे। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद उससे संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ (ग्रीवांस सेल) का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ 29 मई तक कार्य करेगा। छात्र-छात्राएं अपने ऑनलाइन अंकपत्र की प्रति और आवश्यक दस्तावेज, प्रधानाचार्य की आख्या सहित, क्षेत्रीय कार्यालय के ईमेल romeerut
विज्ञापन