{"_id":"69e13576ac52b3323e00e163","slug":"applications-for-chief-minister-abhyudaya-yojana-begin-may-20-is-the-last-date-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-169342-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवेदन शुरू, 20 मई अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवेदन शुरू, 20 मई अंतिम तिथि
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलने वाली निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है। एक जुलाई से कक्षाओं का संचालन जिले में बनाए गए दो केंद्रों पर होगा।
योजना के तहत वर्ष 2026-27 में छात्रों को यूपीएससी, यूपीपीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, आईआईटी-जेईई, एसएससी, रेलवे और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। महावीर चौक स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय पर पर बने केंद्र पर आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। चयन प्रक्रिया मेरिट, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी।
चयनित अभ्यर्थियों को उच्च स्तर की कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी। नया शैक्षणिक सत्र एक जुलाई से डीएवी पीजी कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में शुरू होगा। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि तीन सदस्यों को हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।