{"_id":"5e93437d8ebc3e77b5393d29","slug":"appeal-not-to-get-out-of-homes-muzaffarnagar-news-mrt477495048","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील
विज्ञापन
घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र निवासी महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से कस्बे में खौफ व्याप्त है। प्रशासन ने कस्बे को सील कर रखा है। गालियां, बाजार सुनसान पड़े हैं। पुलिस कस्बे में लगातार गश्त कर रही है। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी फुगाना सोमेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना कस्बे की गलियों में गश्त कर रहे हैं। एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र, नगर पंचायत कार्यालय में कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। होम डिलीवरी के लिए नियुक्त दुकानदारों ने करीब 125 परिवारों को खाद्य सामग्री की आपूर्ति की। आदर्श गैस सर्विस के प्रबंधक सुरेश चंद सिंघल ने बताया कि सिसौली के उपभोक्ताओं को रसोई गैस की होम डिलीवरी की गई है। कस्बा सील होने के कारण सिसौली के आसपास के गांव के उपभोक्ताओं को भी गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटीन किए गए लोगों की जांच कर रही है।