फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Apollo Nursing Home Seal in Almaspur

प्रशासन ने अपोलो नर्सिंग होम सील किया

Sat, 22 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Apollo Nursing Home Seal in Almaspur
अलमासपुर में अपोलो नर्सिंगहोम सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में अनियमितताएं मिलने पर अलमासपुर के अपोलो नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया है। डॉक्टर का पैनल मौके पर नहीं मिला। नर्सिंगहोम संचालक ने खुद को डॉक्टर घोषित कर पैनल में अपना नाम लिखवा रखा था। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मौके से दस्तावेज कब्जे में लेकर नर्सिंगहोम को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है।
नई मंडी क्षेत्र में अलमासपुर के अपोलो नर्सिंगहोम को लेकर कुछ नागरिकों ने डीएम से शिकायत की थी, जिसकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को सौंपी गई। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने एसीएमओ डॉ. शरण सिंह और डॉ. राजीव निगम के साथ नर्सिंगहोम पर छापा मारा। जांच पड़ताल के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने नर्सिंगहोम को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शामली जनपद निवासी एमजी खान ने मार्च महीने में स्वास्थ्य विभाग से यह नर्सिंग होम पंजीकृत कराया था, जिसमें पांच डॉक्टरों के पैनल से मरीजों को देखना बताया गया था। एमजी खान डॉक्टर नहीं हैं। बावजूद इसके उसने डॉक्टर के पैनल में खुद को डॉ. एमजी खान (एमडी) दर्शाया रखा है। जांच के दौरान आरोपी नर्सिंगहोम संचालक खान नहीं मिला। यहां पर कोई डॉक्टर भी नहीं मिला। यहां कोई मरीज भी भर्ती नहीं था। मौजूदा स्टाफ ने बताया कि यहां डॉक्टर नहीं आते। संचालक और स्टाफ ही मरीज का उपचार करते हैं। टीम ने मौके से सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग अग्रिम कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

अलमासपुर में अपोलो नर्सिंग होम को सील किया गया है। इस संबंध में जांच की जा रही है। एसीएमओ डॉ शरण सिंह को जांच रिपोर्ट देने को कहा है। नर्सिंग होम को रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा। साथ ही संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ एमएस फौजदार, सीएमओ, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed