फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparajita: Voter Awareness Camp

अपराजिता : मताधिकार का महत्व समझे आधी आबादी

Tue, 02 Apr 2019 12:41 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 02 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Voter Awareness Camp
अपराजिता कार्यक्रम में शपथपत्र दिखाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में उमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स, अभियान के तहत महिलाओं ने बेटियों, माताओं और बहनों को मतदान करने के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। जमना बिहार कालोनी में मतदान को लेकर हुई चर्चा में कहा कि महिलाएं अपने वोट का महत्व समझें और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपने वोट की आहुति जरुर दें। महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना हमारा परम कर्तव्य बनता है। महिलाओं ने मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर शपथपत्र भरकर अमर उजाला के इस अभियान से जुड़ीं।
विज्ञापन


महिलाओं ने शपथपत्र भरे
नगर पालिका परिषद की सभासद रेखा सहरावत, संजू, गीता, पायल, कविता, कमलेश, शांति देवी, लक्ष्मी, राजबाला, सुनीता, प्रभा आर्या आदि महिलाएं शपथपत्र भरकर अमर उजाला के अपराजिता अभियान से जुड़ीं।
विज्ञापन


देश की आबादी में महिलाओं का भी अपना अलग वर्चस्व है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने भी आगे बढ़कर देश को समय समय पर गौरवान्वित किया। देश में सरकार चुनने में भी महिलाओं की भागीदारी होती हैं। इसलिए महिलाएं जागरूक होकर अपना वोट जरूर डालें -रेखा सहरावत, सभासद।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की पीड़ा को सुनने और समझने वाली सरकार चुनने के लिए ही ऐसे प्रत्याशी को वोट डालें। ऐसे सरकार कतई न चुनें, जो नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम न करें। महिलाएं जागरूकता के साथ अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें -संजू।

लोकतंत्र के महायज्ञ में महिलाओं को अपने वोट की आहुति देने का समय आ गया है। 11 अप्रैल को महिलाएं महायज्ञ में जागरूक होकर अपनी वोट की आहुति दें। अपना वोट देकर देश में महिलाओं की आवाज उठाने वाली सरकार को चुनें - गीता।

नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने, महिला सशक्तिकरण को लेकर ठोस कानून बनाने की जो बात करें, ऐसे प्रत्याशी को वोट देकर महिलाओं को सरकार चुननी है। देश में बेहतर सरकार तभी बनेगी, जब महिलाएं जागरूक होकर शत प्रतिशत मतदान करेंगी -पायल।


देश का विकास, रोजगार, महिलाओं का मान सम्मान रखना सरकारों पर दबाव होना चाहिए। यह दबाव तभी संभव होगा, जब महिलाएं एकजुट होगीं और अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठाएंगी। महिलाओं का दबाव होगा तो देश में अच्छी सरकार ही बनेगी -कविता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed