फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparajita Muzaffarnagar: Women took oath of voting

अपराजिता : लोकतंत्र के महायज्ञ में आधी आबादी भी देंगी आहुति

Thu, 28 Mar 2019 12:28 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Thu, 28 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aparajita Muzaffarnagar: Women took oath of voting
अपराजिता कर्यक्रम के दौरान मतदान की शपथ लेतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में अमर उजाला की अनूठी पहल अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स, अभियान के तहत महिलाओं ने लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति को जागरूक करके शत प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि वे अपने परिवार  के अलावा अन्य बहनों को भी देश में सशक्त सरकार चुनने के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी। महिलाएं शपथपत्र भरकर अमर उजाला के इस अभियान से जुड़ीं।
विज्ञापन


दयालपुरम कालोनी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव को लेकर महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किए। महिलाओं में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रथम चरण में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि पांच साल बाद ऐसा मौका मिलता है, जब हम अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करके देश में एक अच्छी सरकार चुनते हैं। हमारे द्वारा चुनी गई सरकार पर हम महिलाएं इस बात के लिए पूर्ण विश्वास जतातीं हैं कि देश का विकास होगा, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, नारियों को सुरक्षा मिलेगी और देश में मजबूत कानून व्यवस्था कायम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथपत्र भरे, संकल्प लिया
साहित्यकार डा. ज्योति जैन, पुष्पलता, अंजलि गुप्ता, शशी गुप्ता, अनीता बंसल, सावित्री देवी, संगीता अग्रवाल, नीता अग्रवाल, शशी बंसल, बीना गुप्ता, पूनम जैन, पिंकी जैन, ललिता जैन, रीता गुप्ता, अलका जैन, रेखा गुप्ता, सीमा गुप्ता, गौर अग्रवाल, अंजु गुप्ता, गीता लोचन आदि महिलाएं शपथपत्र भरकर अभियान से जुड़ीं।

महिला सशक्तिकरण जैसे शब्द जब उठने लगे हैं, तो महिलाओं को भी मतदान के देने के लिए जागरूक होना चाहिए। महिलाएं अगर मतदान करेंगी, तो निश्चित ही महिलाएं संबंधी जो कानून बनते हैं, उनके ऊपर भी एक प्रेशर बनेगा, जिससे महिलाओं के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित होगा।----साहित्यकार डा. ज्योति जैन।

लोकसभा चुनाव में मतदान करने में आधी आबादी की सबसे ज्यादा भागीदारी होनी चाहिए। निष्पक्ष, निर्भीक और निडर होकर महिलाओं को मतदान करना चाहिए। वे मतदान के दिन अपने साथ पड़ोस की महिलाओं को भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर साथ ले जाएं - पिंकी जैन।

महिलाओं को अपना वोट डालने का अधिकार खुद का होता है। महिलाएं अपना मत देकर ऐसी सरकार चुनें, जो महिलाओं की सुरक्षा कर सके और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे सके तथा उन पर होने वाले अत्याचारों से मुक्ति दिला सके - गौरी अग्रवाल।

अमर उजाला का प्रयास सार्थक है। हम अपनी अन्य महिला बहनों को भी मतदान के प्रति जागरूक करेंगी। अपनी गली मोहल्लों में रहने वाली महिलाओं को वोट की ताकत के बारे में समझा कर उनको साथ लेकर मतदान करूंगी - सीमा गुप्ता।

अमर उजाला की इस अनूठी पहल से महिलाओं में मतदान करने के लिए जागरूकता अवश्य आएगी। महिलाओं को 11 अप्रैल को मतदान के दिन सबकुछ कामकाज छोड़कर सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए - पारुण जैन।


लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा चुनाव होता है। देश में अच्छी सरकार बनाने के लिए महिलाओं को अपने एक एक मताधिकार का प्रयोग करना होगा। महिलाओं को अगर समय से पूर्व जागरूक किया गया तो, वे शत प्रतिशत मतदान कर सकेंगी - ललिता जैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed