फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparajita Mansoorpur

योग और व्यायाम को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं बेटियां

Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aparajita Mansoorpur
मंसूरपुर में स्पिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य जागरुकता शि? - फोटो : KHATAULI
योग और व्यायाम को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं बेटियां
विज्ञापन

मंसूरपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता-100 स्माइल के तहत स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में स्वस्थ जीवन में योग का महत्व तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर छात्राएं शपथपत्र भरकर अमर उजाला के अपराजिता अभियान से जुड़ीं।
शनिवार को मंसूरपुर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत काउंसलर स्मृति त्यागी ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन में संतुलित आहार तथा योग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमारे भोजन में सभी आवश्यक तत्व जैसे प्रोटीन कार्बोहाईड्रेट होने चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिए भोजन के साथ साथ योग तथा व्यायाम अति आवश्यक है। योग से तनाव, नींद ना आना, आंखों की रोशनी कम होना, पढ़ाई में मन न लगना, याददाश्त कम होना जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। हमें सुबह उठकर गरम पानी पीना चाहिए तथा उसके बाद योग करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि स्वस्थ शरीर तथा स्वस्थ मन के लिए सुबह का नाश्ता करना अति आवश्यक है। खाना खाने से पहले हमें हाथ अवश्य ही धो लेने चाहिए। उन्होंने छात्राओं को ज्यादा चिकनाई युक्त मसालेदार भोजन तथा फास्ट फूड से बचने की सलाह दी। अधिक कास्मेटिक्स का प्रयोग करने से शरीर की सुंदरता तथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। छात्राएं कास्मेटिक्स का अधिक प्रयोग न करें।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक संजीव राठी ने छात्राओं को स्मार्टफोन का कम से कम प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फोन से छात्राओं का समय भी बर्बाद होता है तथा मन की एकाग्रता भी समाप्त होती है। छात्राओं में रैना, अविका, पायल तथा तनु ने काउंसलर स्मृति त्यागी से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सवाल पूछ कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed