फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparajita Abhiyan: Daughters, do regular yoga and exercise to stay healthy

अपराजिता अभियान : बेटियों, स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग और व्यायाम करें

Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aparajita Abhiyan: Daughters, do regular yoga and exercise to stay healthy
खतौली कालेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। अमर उजाला फाउंडेशन के अनूठे अभियान अपराजिता के अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने छात्राओं से अच्छा खानपान, नियमित व्यायाम और योग दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि बड़सू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. शताक्षी, सीएचसी खतौली के डॉ. अजय शाही, डॉ. ओमप्रकाश जायसवाल, कॉलेज प्रबंधक सचिन आर्य और कार्यवाहक प्रधानाचार्या राजेंद्र त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्लवित करके किया। डॉ. शताक्षी ने छात्राओं को शुद्ध खानपान की जानकारी दी। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अच्छे खानपान का सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। छात्राएं नियमित व्यायाम करें और खानपान में लापरवाही न करें। किसी भी बीमारी को छिपाने के बजाए, समय पर उसका उपचार कराना जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. अजय शाही ने कहा कि बीमारियों के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मौसम परिवर्तन के समय अधिक सावधानी जरूरी है। डॉ. ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया होता है। लापरवाही पर जान का खतरा बन जाता है। उन्होंने कहा कि पूरी बाजू के कपड़े पहने, घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, गमले, कूलर, फ्रीज के नीचे की ट्रे को साफ रखें। आसपास के वातावरण में सफाई रहनी चाहिए। अध्यक्षता प्रबंधक सचिन आर्य और संचालन विक्रांत मानव ने किया। इस अवसर पर मीनाक्षी, पदमा रानी, डॉ. बालेश, शिखा रानी, नीरज कुमार, अंजुम परवेज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी से करें मोबाइल का प्रयोग
कॉलेज प्रबंधक सचिन आर्य ने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। किसी अंजान कॉल को रिसीव न करें। यदि कोई परेशानी आती है तो पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर सूचित करें।

बीमारियों से बचाव की जानकारी मिली
छात्रा मानसी ने कहा कि शिविर में बीमारियों से बचाव की जानकारी मिली। शिक्षाप्रद बातें भी सीखने को मिली है।
अच्छे खानपान की सलाह दी
छात्रा इफरा ने कहा कि शिविर में डॉक्टरों ने अच्छे खानपान की सलाह दी है। उपयोग जानकारी से छात्राओं को लाभ मिलेगा।
अपने स्वास्थ्य का रखें ख्याल
छात्रा आराध्या शर्मा का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम के साथ-साथ आयरन, प्रोटीन युक्त चीजें खानी चाहिए।
बीमारियों से बचाव की दी जानकारी
छात्रा कुमकुम का कहना है कि शिविर में घरों और आसपास सफाई रखकर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। मौसम में बदलाव के दौरान किस तरह एहतियात बरतें, यह भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed