{"_id":"5f679daf8ebc3eb7096d8118","slug":"anuj-s-family-preparing-to-flee-from-morna-muzaffarnagar-news-mrt5023016153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना से पलायन की तैयारी में अनुज के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना से पलायन की तैयारी में अनुज के परिजन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मोरना में दवा व्यापारी की पत्नि अंजीता को ढांढस बधातीं महिलाए।
- फोटो : KHATAULI
मोरना से पलायन की तैयारी में अनुज के परिजन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की रस्म तेरहवीं रविवार को खौफ के साए में संपन्न हुई। मृतक अनुज के परिजनों ने इस दौरान कस्बे से पलायन की बात को दोहराते हुए कहा कि परिवार की सुरक्षा के लिए उनके पास इसके अलावा कोई अन्य चारा नहीं है। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।
दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की बृहस्पतिवार रात दुस्साहसिक तरीके हत्या कर दी गई थी। रविवार दोपहर को पुश्तैनी घर पर उनकी रस्म तेरहवीं संपन्न हुई। हत्या के चार दिन बाद तक भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार के साथ ही नाते-रिश्तेदारों के चेहरों पर भी खौफ व गम साफ दिखाई दिया। कस्बे में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स व पीएसी के जवान तैनात किए गए, लेकिन पीड़ित परिवार की सुरक्षा संबंधी आशंकाएं पुलिस-प्रशासन दूर न कर सका। यही कारण रहा कि रस्म तेरहवीं के दौरान दवा विक्रेता के भाई जगमोहन कर्णवाल ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। वारदात के चार दिन बाद तक भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत पीड़ित भाई का कहना था कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता परिवार को सुरक्षित रखने की है। इन हालात में अब बच्चों को मोरना में रखना समझदारी नहीं होगी, इसलिए जल्द से जल्द घर छोड़कर अन्यत्र जाना हमारे लिए मजबूरी बन गई है। जब केंद्रीय राज्यमंत्री के निर्देशों का ही पुलिस-प्रशासन पालन नहीं करता, तो आम जनता का क्या भरोसा किया जा सकता है।
भारी फोर्स देख सहमे नजर आए रिश्तेदार
मोरना। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की रस्म तेरहवीं में शामिल होने के लिए कई जनपदों से उनके नाते-रिश्तेदार मोरना में पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स और खौफ का माहौल देख रिश्तेदार भी सहमे हुए नजर आए। सभी नाते-रिश्तेदार तेरहवीं स्थल पर ही रुके और रस्म संपन्न होते ही सुरक्षित अपने घर जाने की तैयारी में दिखाई दिए, जो उनके खौफ को उजागर करने के लिए काफी था।
विज्ञापन
बेटियों ने कहा, बदमाशों का एनकाउंटर हो
मोरना। पिता अनुज कर्णवाल की रस्म तेरहवीं पर उनकी दोनों बेटियों कशिश व रिया के साथ ही पत्नी अंजीता की आंखों से भी आंसू नहीं थमे। पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भी उनके नेत्रों से अश्रुधारा बहती रही, जिसे देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम रहीं। इस दौरान अनुज की दोनों बेटियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मां के सुहाग को उजाड़ने वाले बदमाशों का एनकाउंटर किए जाने की मांग की। दोनों बेटियों का कहना था कि जिन्होंने उनके पिता की हत्या कर पूरे परिवार को उजाड़ा है, उनके लिए भी यही सजा होनी चाहिए।

मुजफ्फरनगर : 18-मोरना में दवा व्यापारी मृतक अनुज कर्णवाल के घर पर आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेते परिज?- फोटो : KHATAULI