Muzaffarnagar: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया अधिकारी, एंटी करप्शन की टीम ने बरामद की रकम, पूछताछ जारी
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में सहायक मत्सय विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विस्तार
सहारनपुर एंटी करप्शन टीम के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि शामली जनपद के गांव बुटराडा निवासी पीड़ित निशांत चौधरी से मत्सय पालन के लिए उनके चयनित हुए तालाब में कार्य के लिए दी जाने वाली सब्सिडी पास कराने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें
वहीं, रुपये मांगने का आरोप शामली व मुजफ्फरनगर जनपद का काम देखने वाले सहायक मत्सय विकास अधिकारी आनंद कुमार पर लगाया गया था। शिकायत मिलने पर जांच की गई और मंगलवार को रुपये लेते हुए आरोपी अधिकारी को रंगेहाथ विकास भवन के सामने से पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Road Show Meerut: सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी को सिविल लाइन थाने लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।