फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anti Romeo team

प्रदेश में बनाएंगे एंटी रोमियो दल : मौर्य    

Wed, 22 Mar 2017 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 22 Mar 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Anti Romeo team
मुजफ्फरनगर में प्रेस वार्ता करते केशप प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आई तो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए एंटी रोमियो दल का गठन किया जाएगा। मुजफ्फरनगर दंगे की दोबारा जांच कराई जाएगी। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते दंगे में जिन सपा नेताओं को बचाया गया उनकी भूमिका की जांच कराएंगे। उद्योगों को बचाने और बढ़ाने के लिए निवेश बोर्ड का गठन किया जाएगा।       
विज्ञापन


कोर्ट रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में बीजेपी 73 में से 65 सीटें जीतेगी। बीजेपी की प्रदेश में लहर चल रही है और हम एकतरफा जीत कर आ रहे हैं। बीजेपी की सरकार बनते ही भूमाफिया के खिलाफ 60 दिन के अंदर कार्रवाई कर दी जाएगी। कब्जाई जमीनों को भूमाफिया से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ की घटनाएं बड़ा बवाल कराती हैं। छेड़छाड़ रोकने के लिए सरकार बनने के बाद बीजेपी एंटी रोमियो दल का गठन करेगी। एक हजार महिला पुलिस अधिकारी इसमें शामिल होंगी। 
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगा सपा की तुष्टिकरण की नीति की देन था। सपा ने उन नेताओं को बचाने का काम किया जिन्होंने आरोपियों को छुड़ाकर आग में घी डालने का काम किया। ऐसे नेताओं की भूमिका की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। मुजफ्फरनगर में 70 से अधिक स्टील फैक्ट्री बंद हो गई हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निवेश बोर्ड का गठन किया जाएगा। उद्योगों को रियायत पर बिजली दी जाएगी। व्यापारियों को सुरक्षा देकर उद्योगों का माहौल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते 15 सालों में सपा-बसपा के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच होगी। पेराले पर आए बदमाशों को भी जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। जेल में बंद जो बदमाश गिरोह चला रहे हैं उन पर भी कार्रवाई होगी। 

प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली देंगे। लघु और सीमांत किसानों का समस्त फसली ऋण माफ किया जाएगा। आगे के लिए बिना ब्याज का ऋण किसानों को दिया जाएगा। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने के साथ ही आगे के लिए हरियाणा की तर्ज पर 14 दिन में भुगतान होगा। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में साक्षात्कार समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अति पिछड़े वर्ग के लोगों का हक छीनकर केवल एक जाति का लाभ किया गया।


सरकारी नौकरियों में हुए घोटालों की जांच कराई जाएगी। धर्म और जाति की आधार पर हुई नियुक्तियों का फर्जीवाड़ा जनता के सामने लाया जाएगा। वार्ता में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, जिलाध्क्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सुनील तायल, सुनील सिंघल, गीता जैन, पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा, भूषण पचेंडा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed