{"_id":"65a57e5b648c1c482c07054c","slug":"answer-sheets-reached-the-district-for-up-board-exam-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-15197-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंचीं उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंचीं उत्तर पुस्तिकाएं
Tue, 16 Jan 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
- इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में अंदर भी क्रमांक अंकित किए गए हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई है। जिले में परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप पहुंच चुकी है। पुस्तिकाओं को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में रखवाया गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप जिले में उपलब्ध कराई गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षाओं को लेकर जिले में तीन लाख 98 हजार उत्तर पुस्तिकाएं आ गई हैं। इन सभी पुस्तिकाओं को राजकीय इंटर कॉलेज में रखवाया गया है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में अंदर भी क्रमांक होंगे, ताकी कोई भी बीच के पेज को हटाकर परीक्षा की पारदर्शिता को प्रभावित न कर सकें।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल के लिए कॉपी अ 1,63,000 व कॉपी ब 66,000 और इंटरमीडिएट के लिए कॉपी अ 1,29,000 व कॉपी ब 40,000 उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध हुई हैं। इसके बाद परीक्षा शुरू होने पर मांग के अनुसार पुस्तिकाएं मंगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक से सूची मंगाकर मांग के हिसाब से केंद्रों पर पुस्तिकाएं पहुंचाई जाएंगी। बोर्ड परीक्षा में 58 हजार 700 परीक्षार्थी शामिल होंगे।