फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Answer books will be evaluated at five centers

Muzaffarnagar News: पांच केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Tue, 14 Mar 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Answer books will be evaluated at five centers
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी कैमरों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरु होगा। डीएवी इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, छोटूराम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

अभी तक किसी भी विद्यालय में उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंची है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सरकुलर रोड स्थित छोटू राम इंटर कॉलेज और रोडवेज बस स्टैंड स्थित एसडी इंटर कॉलेज हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि डीएवी, राजकीय और इस्लामिया इंटर कॉलेज इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए रहेंगे। पांचों विद्यालयों पर विभागीय पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य उप नियंत्रक रहेंगे। जबकि डीआईओएस मुख्य नियंत्रक रहेंगे। बताया कि एक या दो दिन में उत्तर पुस्तिकाएं आ जाएंगी।


करीब 1500 अध्यापक करेंगे मूल्यांकन
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि एक सेंटर पर करीब 300-400 अध्यापक मूल्यांकन करेंगे। ऐसे में 1500 के करीब अध्यापक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए रहेंगे। इनके अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को पांचों विद्यालयों में जाने की अनुमति नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed