{"_id":"5f09eca08ebc3e63841b7c0c","slug":"another-member-of-the-home-quarantine-family-corona-positive-muzaffarnagar-news-mrt490756612","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन परिवार का एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन परिवार का एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे में कोरोना से हुई वृद्ध की मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को आई रिपोर्ट में होम क्वारंटीन किए गए परिवार के सदस्यों में से एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिला।
कस्बे के एक वृद्ध की 29 जून को कोरोना से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से लिए गए नमूनों में से मृतक के परिवार के 9 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार हॉटस्पॉट मोहल्ले में क्वारंटीन किए गए परिवार का एक सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सीएचसी के डॉ. उमंग श्रीवास्तव ने बताया कि एक परिवार के 33 सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। उनमें से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। क्वारंटीन परिवार का पूरा मोहल्ला पहले से ही हॉटस्पॉट जोन घोषित है। मोहल्ला पहले से ही सील किया गया है। कस्बे में तीन मोहल्ले हॉटस्पॉट जोन घोषित हो चुके हैं। उपजिलाधिकारी कुुमार भूपेंद्र ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो इस क्रम को तोड़ने के लिए कस्बे के बाजार को बंद करवाना पड़ेगा।