फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ankur murdered on suspicion of immoral relationship

अनैतिक संबंध के शक में हुई अंकुर की हत्या

Wed, 22 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ankur murdered on suspicion of immoral relationship
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। बागपत में सरकारी एंबुलेंस पर संविदा चालक 26 वर्षीय अंकुर की हत्या अनैतिक संबंध के शक पर की गई। पुलिस ने खुलासा कर हत्या करने वाले दो आरोपी पकड़े है। उनका एक साथी अभी फरार है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल व दोनों आरोपियों के खून सने कपड़े बरामद किए है। दोनों आरोपी जेल भिजवा दिए गए है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह थाना पुलिस लालूखेड़ी- भौराकलां मार्ग पर गांव अलावलपुर गेट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम कस्बा सिसौली निवासी हिमांशु और अश्वनी बताए। उन्होंने बताया, कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने अपने साथी आकाश के साथ मिलकर सिसौली निवासी अंकुर की हत्या की थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम अंकुर उनके साथ था। सभी बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अंकुर के मोबाइल फोन पर आकाश की बहन का फोन आया। आकाश ने अपनी बहन का मोबाइल नंबर व उसकी आवाज पहचान ली थी। आकाश को शक हो गया कि अंकुर और उसकी बहन के संबंध हैं। इसी रंजिश में अंकुर को पहले तीनों ने शराब पिलाई, फिर श्मशान घाट में ले गए। वहां हाथ पैर बांध कर उसके सिर पर ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के उद्देश्य से सूखे पेड़ की पत्तियां डालकर शव को जलाने का प्रयास किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अंकुर का मोबाइल फोन व खून से सने दोनों हत्यारों के कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस ने हिमांशु और अश्वनी को कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी आकाश अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed