{"_id":"5eea5dc58ebc3e42b14e9ce5","slug":"ankit-wants-to-move-forward-on-the-strength-of-talent-khatauli-news-mrt486908444","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ना चाहता है अंकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ना चाहता है अंकित
विज्ञापन
अंकित कुमार को सम्मानित करते तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक (फाइल फोटो)।
- फोटो : KHATAULI
प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ना चाहता है अंकित
मुजफ्फरनगर, जानसठ। युवा खिलाड़ी अंकित कुमार प्रतिभा पर मुफलिसी को मात देकर आगे बढ़ना चाहता है। इस खिलाड़ी ने जूडो कराटे की प्रतियोगिताओं में राज्यस्तर पर कई पदक जीतकर अपने पिता की झोली में डाल दिए। पदक जीतकर बेटे ने अपने पिता का नाम रोशन किया है। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन करना चाहता है। युवा खिलाड़ी अंकित कुमार सन 2021 में स्पेन में होने वाली विश्व अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयारी में जुटा है।
जानसठ तहसील के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला निवासी युवा खिलाड़ी अंकित कुमार के पिता चरणसिंह मजदूरी करते हैं। मेहनत मजदूरी करके पिता अपने पुत्र को काबिल बनाना चाहते हैं। बेटा अंकित कुमार भी अपने पिता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहा है। अंकित कुमार ने खेल प्रबंधन में बीएससी की। गुरुग्राम के मानव रचना यूनिवर्सिटी से खेल प्रबंधन में एमबीए किया। अंकित कुमार ने बताया कि 2009 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर रेडडी मेमोरियल ऑल इंडिया कराटे चै पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। सन 2010 व 2011 में मुंबई व औरंगाबाद में हुई एआईकेएफ कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीते। सन 2012 में मुंबई में अंतराराष्ट्रीय अक्षय कुमार कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। गरीब परिवार के इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा के आगे मुफलिसी को भी मात दे डाली। पिता की हर उम्मीदों पर वह खरा उतरने का भरसक प्रयास करने में जुटा है।
राज्यपाल कर चुके हैं सम्मानित
खिलाड़ी अंकित कुमार ने बताया कि सन 2013 में उसने राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं शिक्षा संघ भारत के नाम से एनजीओ बनाई। जिसमें उसने 500 गरीब युवाओं को जोड़ा। एनजीओ के माध्यम से इन युवाओं को उसने एक एक साल के लिए शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनको प्रोत्साहित किया। इतना ही नहीं आत्म रक्षा के कैंप भी किए। कैंप में युवाओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए। जिसको लेकर तत्कालीन प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने उसको सम्मानित भी किया था। खिलाड़ी अंकित कुमार ने बताया कि सन 2010 में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया। इसके अलावा सन 2011 में सम्राट अशोक रत्न पुरस्कार मिला और 2013 में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जानसठ के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला निवासी खिलाड़ी अंकित कुमार।- फोटो : KHATAULI
विज्ञापन