फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ankit and Ayesha Parveen first in high jump

Muzaffarnagar News: ऊंची कूद में अंकित और आयशा परवीन प्रथम

Fri, 03 Mar 2023 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
Ankit and Ayesha Parveen first in high jump
कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज की वार्षिक खेलकूद में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग की ऊंची कूद में अंकित प्रथम, रूपक सैनी दूसरे और अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे।
सनातन धर्म कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार तायल ने किया। मशाल दौड़ में ऑल इंडिया खिलाड़ी स्वाति, सत्यम, अंकित कुमार, मनीष कुमार और नार्थ जोन खिलाड़ी सोनम कुमारी, संजीव तथा कपिल कुमार ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की ऊंची कूद में प्रथम आयशा परवीन, द्वितीय काजल, तृतीय उदिता सिंह रहीं। शॉटपुट पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर अनुराग सहरावत, द्वितीय स्थान पर अंकुर तथा तृतीय स्थान पर सागर रहे। महिला वर्ग में अवनी पाल, निक्की चहल, स्वाति ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर पुरुष वर्ग में अंकित बालियान, प्रियांशु तथा मंजीत और महिला वर्ग में आइशा, काजल, उदिता सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 400 मीटर पुरुष दौड़ में अंकित बालियान, विवेक सिंह, मोहित कुमार ने बाजी मारी। इसी प्रतियोगिता की महिला वर्ग में आईशा, काजल प्रीति मेनवाल ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान रहा। 800 मीटर पुरुष में अजय रोहल, रवि बालियान, तुषार महिला वर्ग में स्वाति, काजल, मुस्कान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ बीना अग्रवाल, प्रोफेसर अजय पाल सिंह, संयोजक डॉ अशोक त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नितिन कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ अंशुल शर्मा, डॉ महिमा, डॉ संगीता सिंघल, डॉ वन्दना त्यागी, डॉ अजय, डॉ संजय अरोरा, डॉ अरविन पंवार, बिश्वंभर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed