{"_id":"642f1a07c3a9c79ffc040e16","slug":"animals-catwalked-to-much-applause-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-70-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पशुओं ने कैटवॉक कर खूब बटोरी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पशुओं ने कैटवॉक कर खूब बटोरी वाहवाही
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदर्शनी में अलग-अलग नस्ल के विजेता पशुओं का निर्णय करने के लिए कैटवॉक कराया गया। नुमाइश मैदान के बीच में रैंप तैयार किया गया है। निर्णायकों को इस रैंप के सामने बैठाया गया। पशुपालक अपनी-अपनी बारी आने पर पशुओं को लेकर पहुंचते हैं। पशु की सुंदरता, नस्ल, उम्र और वजन समेत अन्य खूबियों को देखते हुए अंक दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को विजेता पशुओं की घोषणा की जाएगी। संवाद
स्टेडियम में कराई गई कुश्ती
चौधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता भी कराई गई। देश के नामचीन पहलवानों ने भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताएं देखने के लिए देर शाम तक लोग डटे रहे।
विज्ञापन