फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Animal Husbandry Training Institute will be built in Kamhera, Muzaffarnagar with Rs 19.83 crores.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कम्हेड़ा में 19.83 करोड़ से बनेगा पशुपालन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

Fri, 03 Nov 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 03 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Training Institute will be built in Kamhera, Muzaffarnagar with Rs 19.83 crores.
तुगलकपुर का गाय अभ्यारण्य।
विकास की बात :
विज्ञापन

- गाय अभयारण्य में कृत्रिम गर्भाधान की दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला ट्रेनिंग सेंटर, रोजगार के मिलेंगे अवसर

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने कृत्रिम गर्भाधान के प्रशिक्षण केंद्र के लिए 19.83 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। तुगलकपुर कम्हेड़ा में बनने वाले इस ट्रेनिंग सेंटर पर एक साथ 100 युवाओं को ट्रेनिंग दी जा सकेगी। बेरोजगारों को कृत्रिम गर्भाधान की ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां छात्रावास का निर्माण भी होगा।
पुरकाजी के तुगलकपुर कम्हेड़ा में निर्माणाधीन गाय अभयारण्य में प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण केंद्र में बेरोजगार युवाओं को कृत्रिम गर्भाधान, वेक्सीनेशन और पशुओं के प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए विज्ञान वर्ग में कक्षा दस पास होना जरूरी है। केंद्र सरकार ने इस प्रशिक्षण केंद्र को मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 19 करोड़ 83 लाख जारी कर दिया है। प्रशिक्षण केंद्र के साथ यहां छात्रावास, मैस भी बनाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चंद्रवीर सिंह ने स्वीकृति की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञान वर्ग में कक्षा दस पास होना जरूरी
कृत्रिम गर्भाधान में ट्रेनिंग के लिए विज्ञान वर्ग में कक्षा दस पास होना जरूरी है। ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले बेरोजगारों पर जो खर्च आएगा, उसे सरकार वहन करेगी। ट्रेनिंग सेंटर पर रहने और खाने की व्यवस्था भी सरकार करेगी। केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं के प्राथमिक उपचार और वैक्सीनेशन के लिए ट्रेनिंग सेंटर की अनुमति भी मिल गई है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 19 करोड़ 83 लाख जारी कर दिए गए हैं। यहां पर तीन माह की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड के मानकों पर होंगे प्रवेश
नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड दिल्ली के अधिकारी पद्म सिंह तोमर का कहना है कि तुगलकपुर कम्हेड़ा में बनने जा रहे पशु पालन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड के मानकों के आधार पर ऑनलाइन आवेदन होंगे। इसमें आवेदक की योग्यता विज्ञान वर्ग में कक्षा दस पास होना है। इसके लिए उसकी आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। तीन माह की ट्रेनिंग उन्हीं बेरोजगारों को मिलगी जिनके नाम नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड के माध्यम से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed