{"_id":"605b87ac8ebc3ee6527000d9","slug":"angry-unemployed-around-bdo-khatauli-news-mrt531558265","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला नहीं लगा, बेरोजगारों का हंगामा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला नहीं लगा, बेरोजगारों का हंगामा, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज बेरोजगारों ने बीडीओ को घेरा
मुजफ्फरनगर, जानसठ। ब्लॉक स्तर पर सरकार के चार साल बेमिसाल के तहत रोजगार मेले का आयोजन होना था। रोजगार मेला नहीं लगने से नाराज बेरोजगार युवक और युवतियां दिनभर भटकते रहे। बेरोजगारों ने ब्लॉक कार्यालय पर जमकर धरना-प्रदर्शन करते हुए हंगामा काटा और बीडीओ का घेराव किया।
प्रदेश सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को अंतिम दिन सरकार के दिशा निर्देश के चलते प्रदेशभर में 822 ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जाने थे। इस पर क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियां बुधवार सुबह से ही अपने प्रमाण पत्र डिग्रियां लेकर दिनभर ब्लॉक परिसर में इधर से उधर भटकते रहे, परंतु स्थानीय ब्लाक परिसर में कोई रोजगार मेला आयोजित नहीं किया गया। इसको लेकर बेरोजगार युवक-युवतियों में आक्रोश फैल गया। बेरोजगार युवक-युवतियों ने ब्लॉक कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा काटा और प्रदर्शन किया। बाद में बेरोजगारों ने बीडीओ कार्यालय में बीडीओ का घेराव किया। इस दौरान बीडीओ संत प्रकाश ने जिलाधिकारी के पत्र का वास्ता देकर बताया कि 23 मार्च को सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर पर मेला लगाया गया था। आज किसी मेले का कोई आयोजन ब्लॉक स्तर पर कराए जाने का कोई प्रोग्राम नहीं है। जब बेरोजगारों ने सूचना दिखाते हुए बीडीओ को जानकारी दी, तो उन्होंने मानने से इंकार कर दिय। बेरोजगार युवक-युवतियां प्रदेश सरकार को खरी खोटी सुनाते हुए अपने अपने घरों के लिए चले गए। बीडीओ संत प्रकाश का कहना है कि 23 मार्च को सेवायोजन कार्यालय पर बेरोजगार मेले का आयोजन किया जाना था। ब्लॉक स्तर पर कोई मेले का आयोजन नहीं होना था। सेवायोजन कार्यालय में बात करते हुए बेरोजगारों को संतुष्ट कर दिया गया है।