फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry over killing of sadhus in Maharashtra

महाराष्ट्र में साधुओं की हत्या पर रोष, फांसी की सजा की मांग

Tue, 21 Apr 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Angry over killing of sadhus in Maharashtra
शुकतीर्थ में महाराष्ट्र में साधुओं की हत्या को लेकर आयोजित बैठक में बोलते महात्मा। - फोटो : KHATAULI
महाराष्ट्र में साधुओं की हत्या पर रोष
विज्ञापन

मोरना। महाराष्ट्र में दो साधुओं सहित तीन लोगों की हत्या किए जाने को लेकर शुकतीर्थ के संतों में भारी रोष व्याप्त है। संत समाज ने लॉकडाउन खुलने के बाद महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे का घेराव करने की बात कही है।

शुकतीर्थ में हिंदू युवा वाहनी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महामण्लेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि संतों की हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्घ महाराष्ट्र सरकार लचीला रुख अख्तिार कर रही है। यह हमला भारतीय संस्कृति की आत्मा पर किया गया है, इसके लिए संत समाज ईंट का जवाब पत्थर से देगा। स्वामी कृपाल दास महाराज ने कहा कि रास्ते में जाते हुए पालघर क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में संतों का सरेआम कत्ल कर दिया गया। महाराष्ट्र सरकार जानबुझ कर धृतराष्ट्र बनने का नाटक कर रही है। स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि हत्यारोपियों को फास्ट ट्रैक के तहत फांसी की सजा होनी चाहिए। स्वामी श्रवण दास महाराज ने कहा कि असली कोरोना तो संतों के कातिल हैं, इनका भारत सरकार को तुरंत एनकाउंटर कर देना चाहिए। इस मौके पर स्वामी महानंद महाराज, भक्ति भूषण महाराज, स्वामी मोहनदास महाराज, स्वामी गीतानंद गिरी महाराज, स्वामी लोकदास महाराज आदि संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed