फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry farmers protest at Talheri power house due to power cut

बिजली कटौती से नाराज किसानों का तलहेड़ी बिजलीघर पर प्रदर्शन 17-00-10

Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers protest at Talheri power house due to power cut
बिजली कटौती से नाराज किसानों का तलहेड़ी बिजलीघर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। बिजली कटौती से नाराज किसानों ने तलहेड़ी बुजुर्ग बिजलीघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी यदि रोजाना 12 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं की गई को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 15 जुलाई को हाईवे पर चक्काजाम करेगा।

तलहेडी बुजुर्ग बिजलीघर पर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि तलहेडी बिजलीघर से क्षेत्र के किसानों को रोजाना पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। बार-बार बिजली अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है। जबकि बिजली नहीं मिलने के कारण किसानों की फसल सूख रही हैं। वर्मा ने इस संबंध में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता मो. असलम से फोन पर बात करते हुए कि तलहेडी बिजली घर पर डबल ग्रुप बिजली की सप्लाई कराई करते हुए किसानों को 12 घंटे आपूर्ति कराए जाने की मांग रखी। साथ ही कहा कि किसानों को 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान कराना और 15 घंटे बिजली आपूर्ति कराने का प्रदेश सरकार का दावा खोखला है। वर्मा ने चेतावनी दी यदि किसानों को कम से कम 12 घंटे प्रतिदिन बिजली आपूर्ति नहीं गई तो पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 15 जुलाई को हाईवे पर चक्काजाम किया जाएगा। प्रदर्शन में मो. यासीन, हाजी सुलेमान, एहतेशाम, अमित कुमार, अभिषेक चौधरी, संदीप कुमार, सुभाष शर्मा, सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, जोगिंदर सिंह, हरपाल सिंह, सुभाष त्यागी, विपिन कुमार, महकार सिंह, रमेश त्यागी, ब्रजभूषण शर्मा, नीटू प्रधान, आकाश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed