फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry at removing the statue of Sant Ravidas

संत रविदास की प्रतिमा हटाने पर एतराज जताया

Fri, 14 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Angry at removing the statue of Sant Ravidas
संत रविदास की प्रतिमा हटाने पर एतराज जताया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गांव रसूलपुर कैलोरा में संत रविदास की प्रतिमा हटाए जाने पर एतराज जताया है। भीम आर्मी ने मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को जिलाधिकारी का घेराव करने का निर्णय लिया है।

गांव रसूलपुर कैलोरा में नौ फरवरी को गांव में प्रशासन की बिना अनुमति के संत रविदास जयंती पर कुछ लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा स्थापित की थी। कई ग्रामीणों के विरोध करने पर पुलिस ने रात में प्रतिमा को हटवा दिया था, जिसको लेकर एक वर्ग के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। दस फरवरी को एक वर्ग के लोग एकत्र होकर मुख्यालय पर डीएम से मिलने पहुंचे। डीएम के नहीं मिलने पर कार्यालय में शिकायती पत्र दिया था। इन लोगों का आरोप था कि रात में गांव के कुछ लोगों ने प्रतिमा को खंडित किया है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को संत रविदास की प्रतिमा को हटाए जाने के विरोध में भीम आर्मी के जिला प्रवक्ता रजत निठारिया और ब्लाक अध्यक्ष विशाल कटारिया कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के गांव में पहुंचने को लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस भी गांव में पहुंची। पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और लोगों को समझाया कि बिना अनुमति और पंचायतघर की भूमि में प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी है। जबकि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि प्रतिमा उसी जगह पर स्थापित की जाएगी। निर्णय लिया कि प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यालय पर डीएम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed