फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AngioplasAngioplasty is easier and cheaper than heart bypass surgeryss surgery

Muzaffarnagar News: एंजियोप्लास्टी दिल की बाईपास सर्जरी से आसान और सस्ती

Sat, 17 May 2025 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
AngioplasAngioplasty is easier and cheaper than heart bypass surgeryss surgery
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गेरा ने कहा कि एंजियोप्लास्टी दिल की बाईपास सर्जरी से आसान और सस्ती प्रक्रिया है। इंसान का हृदय स्वास्थ्य उसके समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एथेरोस्क्लेरोसिस की गंभीर जटिलताओं, जैसे दिल का दौरा और स्ट्रोक को रोकने के लिए अक्सर एंजियोप्लास्टी आवश्यक होती है। एंजियोप्लास्टी एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसका उपयोग कोरोनरी धमनी रोग के कारण अवरुद्ध कोरोनरी धमनियों को खोलने के लिए किया जाता है।
आईएमए भवन में आयोजित सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम के दौरान रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी विषय पर बोलते हुए डॉ. संजीव गेरा ने कहा कि एंजियोप्लास्टी ओपन-हार्ट सर्जरी के बिना हृदय की मांसपेशियों में रक्त प्रवाह को बहाल करता है।
विज्ञापन

यह बाईपास सर्जरी जैसी अन्य हृदय और संवहनी प्रक्रियाओं की तुलना में आसान व कम खर्चीला है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी और संचालन डॉ. अनिल कक्कड़ ने किया। आइएमए सचिव डॉ. मनोज काबरा, मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंघल, डॉ़ यश अग्रवाल, डॉ. डीएस मालिक, डॉ. एमके बंसल, डॉ. एमआरएस गोयल, डॉ. ईश्वर चन्द्रा, डॉ. सत्यम राजवंशी, डॉ. अनुभव सिंघल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed