फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger over violence in Meerut with Bhokarheri's wedding procession

Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी की बरात के साथ मेरठ में मारपीट पर रोष

Tue, 04 Mar 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Anger over violence in Meerut with Bhokarheri's wedding procession
मोरना। भोकरहेड़ी कस्बे से गई बरात के साथ सरधना क्षेत्र के गांव कालंदी में मारपीट की गई थी। घटना से अनुसूचित समाज में रोष व्याप्त है। सोमवार को आसपा नेता ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी व्यथा को सुनी। वहीं आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हरिजन चौक में संजीव कुमार के आवास पर पहुंचे। यहां आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अंकुर गंगवालिया ने पीड़ित परिवार से बातचीत की।उन्हें बताया कि आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाकर रहेगी।
विज्ञापन

दो आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सरधना पुलिस से लगातार वार्ता जारी है। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए वह प्रयासरत हैं। अनुसूचित समाज एकजुट होकर अपनी ताकत एहसास कराए। आजाद समाज पार्टी दलितों, वंचितों, शोषितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षशील है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता न्याय दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर राजवीर, सुक्रमपाल, सुभाष, सुधीर, संजू, मनोज, राजवीर सिंह, संजीव, सतनाम, राधा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed