फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger over unfulfilled promises, warning of sit-in from December 8

Muzaffarnagar News: वादे पूरे नहीं होने पर नाराजगी, आठ दिसंबर से धरने की चेतावनी

Thu, 04 Dec 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Anger over unfulfilled promises, warning of sit-in from December 8
बुढ़ाना। डीएवी डिग्री काॅलेज के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के मामले में परिजनों और छात्र नेताओं के बीच पुलिस-प्रशासन के रवैये को लेकर नाराजगी है। छात्र नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार से जो वादे किए गए थे अगर वह सात दिसंबर तक पूरे नहीं हुए तो आठ दिसंबर से आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

छात्र नेता वीशू मलिक ने डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आंदोलन के दौरान 10 मांगों को मान लेने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं हो सकी है। मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं। फरार आरोपी गिरफ्तार हों और इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए। काॅलेज की मैनेजमेंट कमेटी भंग की जाए। वित्तीय जांच हो और रिपोर्ट प्रतिनिधिमंडल को सौंपी जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। छात्र के नाम पर किसी भी सार्वजनिक स्थान का नामकरण हो। फीस के अभाव में किसी भी छात्र को परीक्षा देने से न रोका जाए। इस दौरान मोनू, वसीम, अंकुश, कुलदीप, कुलदीप व पुनीत मौजूद रहे।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed