फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger over the detention of the sweeper

सफाई कर्मी को हिरासत में लेने पर सफाई कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 03 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anger over the detention of the sweeper
सफाईकर्मी को हिरासत में लेने पर आक्रोश पनपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुलिस द्वारा एक सफाई कर्मी को हिरासत में लेने पर सफाई कर्मियों ने थाना गेट पर धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मी को रिहा करने के बाद ही सफाई कर्मी शांत हुए और धरना खत्म किया।

पंचायत कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी विकास कुमार की कस्बे में उत्तरी चमारान में पानी की टंकी पर ड्यूटी है। मंगलवार की रात वह टंकी के बाहर हाईवे पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। नहीं जाने पर पुलिस कर्मी उसे थाने ले आए, जिसकी जानकारी मिलने पर बुधवार सवेरे सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पप्पन कांगड़ा के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मी थाने पहुंचे और हिरासत में लिए गए सफाई कर्मी को रिहा करने की मांग की। पुलिस द्वारा उसे रिहा नहीं करने पर सफाई कर्मी थाना गेट पर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घंटों बाद पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सफाई कर्मी को रिहा करने पर ही धरना समाप्त किया गया। धरने पर पप्पन कांगड़ा, सेवा राम, राजेंद्र सिंह , पवन शेरियार , मेनपाल, सुरेंद्र, मानसिंह, भूमि चंद, मुकेश कुमारी, रीना, बबली, कुसुम पुष्पा आदि दर्जनों सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed