{"_id":"684485d7d091a8fe580c0cbe","slug":"anger-over-dumping-of-sacrificial-remains-on-the-road-two-people-beaten-up-and-chased-away-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-147388-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़क पर कुर्बानी के अवशेष डालने से रोष, दो लोगों को पिटाई कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़क पर कुर्बानी के अवशेष डालने से रोष, दो लोगों को पिटाई कर भगाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खालापार क्षेत्र में दोपहर के समय सड़क पर दूसरे मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने रेहड़े व स्कूटी पर लाकर कुर्बानी के अवशेष डाल दिए। इससे आसपास रहने वाले लोगोें में रोष बन चला। दो लोगों की पिटाई कर उन्हें भगाया गया। पुलिस ने भी एक युवक को दौड़ाया।
शनिवार को ईद उल अजहा का पर्व मनाया गया। प्रशासन ने कुर्बानी के अवशेष सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न डालने की अपील की थी। इसके बाद भी खालापार में सड़क पर दूसरे मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने रेहड़े व स्कूटी पर लाकर अवशेष डाल दिए।
आसपास रहने वाले लोगों में इससे रोष बन चला। बताया गया कि लोगों ने अवशेष डालने आए रेहड़ा चालक व एक स्कूटी सवार की पिटाई कर दी। इसके बाद सूचना पाकर पहुंची खालापार पुलिस ने एक स्कूटी सवार युवक को दौड़ाया।
विज्ञापन
क्षेत्रवासी आस मोहम्मद व गुफरान ने कहा कि दूसरे मोहल्ले के लोग यहां सड़क पर अवशेष डाल गए। इसका विरोध जताया गया। नगर पालिका को यहां कूड़ा वाहन को खड़ा करना चाहिए था ताकि कोई भी व्यक्ति अवशेष सड़क पर न डाल सके। खालापार थाना पुलिस ने बताया कि नगर पालिका के कूडा वाहन को बुलाकर अवशेष उठवा दिए गए हैं।