{"_id":"684485fb9cf9d1c5a0093007","slug":"anger-over-digging-a-pit-for-the-remains-of-sacrifices-in-the-cremation-ground-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-147383-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: श्मशान घाट में कुर्बानी के अवशेष का गड्ढा बनाने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: श्मशान घाट में कुर्बानी के अवशेष का गड्ढा बनाने से रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। जौला गांव में श्मशान घाट में कुर्बानी के अवशेष का गड्ढा बनाने से हिंदू समाज में रोष फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ ने गड्ढा भरवाकर माहौल शांत किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला में पशुओं की कुर्बानी के अवशेष दबाने के लिए ग्राम प्रधान हाजी जमशेद ने गांव के बाहर चारों तरफ गड्ढे खुदवाए। आरोप है कि जेसीबी के चालक ने हिंदुओं के श्मशान घाट के किनारे पर भी गड्ढा बना दिया।
इस गड्ढे में पशुओं के अवशेष डाले जाने की सूचना से गांव के हिंदू समाज में रोष फैल गया। जौला गांव के कुशवाह चौबीसी के ठाकुर ठाठ सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने गड्ढा भरवा दिया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने बताया कि गलती से जेसीबी के संचालक ने वहां पर गड्ढा खोद दिया था, जिसे बंद करवा दिया गया।