फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger in Sikh society over the insult of turban

पगड़ी के अपमान पर सिखों में रोष, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 21 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anger in Sikh society over the insult of turban
देवबंद। हरियाणा पुलिस द्वारा धरना दे रहे यूपी के किसानों से मारपीट करने व सिख किसान जसवंत सिंह की पगड़ी का अपमान किए जाने पर उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने कड़ा रोष जताया है। फोरम ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर व गृहमंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को फोरम कार्यालय पर आयोजित बैठक में चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि बॉर्डर पर यूपी के किसानों को धान की फसल हरियाणा ले जाने से रोका जा रहा है। जिसके विरोध में गत 18 अक्तूबर को किसान यूपी के चौसाना बॉर्डर पर धरना दे रहे थे। इसमें हरियाणा पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों से मारपीट करते हुए उन्हें जबरन गाड़ियों में डाल लिया। सिख किसान जसवंत सिंह के साथ मारपीट करते हुए उनकी पगड़ी की बेअदबी की गई। उन्होंने हरियाणा पुलिस की इस कार्रवाई की घोर निंदा करते हुए चेतावनी दी कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर महामंत्री गुरजोत सेठी, सेठ कुलदीप कुमार, अवतार सिंह, हरपाल सिंह कपूर, लाडी कपूर, बलदीप सिंह, मनजिंदर सिंह, चंद्रदीप सिंह, राजेश अनेजा, हरविंदर सिंह बेदी, हरजीत सिंह रंगूला, कुलविंदर सिंह रंगूला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed