{"_id":"60dcba408ebc3ee095374951","slug":"anger-in-sikh-society-over-conversion-in-kashmir-muzaffarnagar-news-mrt545256183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में धर्मांतरण को लेकर सिख समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में धर्मांतरण को लेकर सिख समाज में आक्रोश
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते गुरु सिंह सभा के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में धर्मांतरण को लेकर सिख समाज में आक्रोश
मुजफ्फरनगर। श्रीगुरु सिंह सभा के बैनरतले हुए सिख समाज के लोगों ने जम्मू-कश्मीर में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर सिख युवतियों का निकाह कराने के मामले को लेकर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया।
श्रीगुरु सिंह सभा ने जम्मू-कश्मीर में सिख समाज की युवतियों का धर्म परिवर्तन किए जाने पर रोष प्रकट किया। सिख समाज के लोग डीएम कार्यालय पर पहुंचे। एडीएम वित्त आलोक कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। बताया कि जम्मू-कश्मीर में दो युवतियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया। यह बहुत निंदनीय घटना है। इससे जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक के सभी सिखों में व्यापक रोष बना हुआ है। जल्द मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रधान गुरचरण सिंह बराड़ ने कहा कि इस तरह की निंदनीय व शर्मनाक घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कश्मीर में सिख समाज की महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा गंभीर कदम नहीं उठाए गए तो सिख समाज सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने में भी पीछे नहीं हटेगा। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र सिंह नागपाल, अमरजीत सिंह सिडाना, सुखदर्शन सिंह बेदी, हरजीत सिंह गोराया, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, जितेंद्र दीप सिंह सिडाना, हरप्रीत सिंह सन्नी, इकबाल सिंह नारंग, हरजीत सिंह चावला, महेंद्र जीत सिंह बेदी, वीरेंद्र सिंह हन्नी सेखो, हरजिंदर सिंह, सुरेंद्र दीप सिंह सिडाना, जगप्रीत सिंह टिंकल, गुरविंदर सिंह, प्रभु दयाल सिंह, रघुवीर सिंह आदि शामिल रहे।