फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger erupted over death of newborn child in Charathawal

नवजात बच्चे की मौत पर गुस्सा फूटा

Tue, 25 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over death of newborn child in Charathawal
सीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर एसीएमओ से नोंकझोक करते भाकियू नेता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नवजात बच्चे की मौत पर गुस्सा फूटा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने सीएचसी में इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण नवजात बच्चे की मौत पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने एसीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह और सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार को धरने पर बैठा लिया। प्रदर्शनकारियों की जच्चा बच्चा वार्ड के स्टाफ के निलंबन की मांग को लेकर एसीएमओ से नोकझोंक हुई। आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसओ को तहरीर दी।

गांव कुटेसरा निवासी मतलूब की पुत्रवधू को 22 अगस्त की रात प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि जच्चा बच्चा वार्ड में तैनात स्टाफ और चिकित्सक की लापरवाही के कारण नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। सोमवार को भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में पीड़ित परिवार और काफी किसानों ने सीएचसी पर धरना देकर हंगामा शुरू कर दिया। कई घंटे बाद जिला मुख्यालय से एसीएमओ और नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा मौके पर पहुंचे। किसानों से ड्यूटी के दौरान तैनात आरोपी स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और उनके निलंबन की मांग की। इस पर प्रदर्शनकारियों की एसीएमओ और सीएचसी प्रभारी से तीखी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्टाफ भ्रष्टाचार में लिप्त है। बाहर की दवाएं लिखी जाती हैं। महिला वार्ड में बच्चा होने के बाद दंपती से इनाम लेने को स्टाफ अपना हक समझने लगा है। इस पर अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुंडीर, संजय त्यागी, कामिल त्यागी, नय्यूम त्यागी, सत्तार, इसरार त्यागी, तांजीम, बबलू ठाकुर, हिमांशु त्यागी, रोबिन कुमार, सुधीर कुमार, ठाकुर विकास, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed