फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger among Hindu organizations over attack on shrine complex in Mimlana

मिमलाना में धर्मस्थल परिसर में हमले से हिंदू संगठनों में गुस्सा

Mon, 09 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anger among Hindu organizations over attack on shrine complex in Mimlana
मुजफ्फरनगर : मिमलाना गांव में घटना के बाद मौके पर मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मिमलाना में धर्मस्थल परिसर में हमले से हिंदू संगठनों में गुस्सा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव मिमलाना में बच्चे के जन्म की खुशी मना रहे लोगों पर मंदिर परिसर में हुए हमले व पथराव की घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हिंदू जागरण मंच ने गांव में पंचायत कर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, भाजपा नेताओं ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना में बच्चे के जन्म का जश्न मना रहे लोगों पर धर्मस्थल परिसर में हुए हमले व पथराव की घटना को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल है। सोमवार सुबह हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद गांव में ही पंचायत का आयोजन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह गांव में पहुंचे और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी। इसके बाद सीओ सिटी ने उन्हें सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया, जिसके बाद पंचायत खत्म कर दी गई। उधर, भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर खटीक ने भी गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि मिमलाना गांव में चल रहे एक कार्यक्रम में दूसरे वर्ग के कुछ युवकों ने हंगामा किया था। इसके विरोध पर पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया गया था। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed