{"_id":"66a00bc0aadbf80d640d8d34","slug":"an-unknown-vehicle-crushed-three-devotees-one-died-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-126792-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत
Wed, 24 Jul 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी। खतौली बाईपास के रायपुर नंगली खलासी पुल के पास आराम कर रहे कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दिल्ली के महिपालपुर निवासी अमित (20) की मौत हो गई। जबकि उसके साथी सन्नी और दीपांशु घायल हैं। घायलों को पुलिस ने खतौली अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से गंभीर घायल सन्नी को मेरठ रेफर किया गया है।
दिल्ली के महिपालपुर निवासी अमित पुत्र अशोक अपने साथी गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर के गांव बांजरपुर निवासी सन्नी पुत्र रणवीर और दीपांशु पुत्र जितेंद्र के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर गांव लौट रहे थे।
मंगलवार शाम के समय तीनों कांवड़िए रतनपुरी क्षेत्र में रायपुर नंगली में खलासी पुल पर पहुंचे। यहां पर कांवड़ झुलाकर सड़क पर ही आराम करने के लिए लेट गए। इसी दौरान दीपांशु के घर से मोबाइल पर कॉल आ गई, जिसे सुनने के लिए दीपांशु सड़क से एक ओर हटकर अपने परिजनों से बात करने लगा। इसी बीच अज्ञात वाहन ने सड़क पर आराम कर रहे दोनों कावड़ियों को कुचल दिया, जिसमें दोनों कावड़िए अमित और सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दीपांशु को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
खतौली सीओ राम आशीष यादव खतौली व रतनपुरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने अमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सन्नी को मेरठ रेफर किया गया है। दीपांशु को भी प्राथमिक उपचार दिया गया।