फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   An innocent boy drowned while taking out a ball from a pond and died

Muzaffarnagar News: तालाब से गेंद निकालते हुए डूब गया मासूम, मौत

Thu, 27 Feb 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
An innocent boy drowned while taking out a ball from a pond and died
- बच्चों के साथ कस्बे में खेल रहा था पांच साल का फरहान
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। कस्बे में तालाब से गेंद निकालने के दौरान पांच साल का मासूम फरहान डूब गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से बच्चे को निकाला गया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
कस्बे के मोहल्ला नुरगरियान निवासी हाजी अशरफ के दामाद तहसीन का निधन हो गया था। इसी वजह से उनकी बेटी अपने पांच साल के बेटे फरहान के साथ मायके में रह रही थी। बुधवार को फरहान दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान उनकी गेंद पास की वाल्मीकि बस्ती के तालाब में गिर गई। बच्चे तालाब से गेंद निकालने के लिए पहुंचे। फरहान ने जैसे ही गेंद को तालाब से निकालने का प्रयास किया तो उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। पास खड़े बच्चों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तालाब में करीब 15 फीट पानी होने के कारण मासूम डूब गया। बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन और सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

चेयरमैन जहीर फारुकी ने नगर पंचायत कर्मियों को मौके पर भेजकर पंपिंग सेट के माध्यम से तालाब से पानी निकलवाना शुरू कराया। वहीं उत्तराखंड के रुड़की से गोताखोर मोनू, आशीष, पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव भैंसली वाला निवासी शावेज़, जुल्फान और लालू को बुलवाया। दो बजे एसडीएम सदर निकिता शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। गोताखोरों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला। परिजन बच्चे को मुजफ्फरनगर अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed