{"_id":"6859554124fd40964c0828dc","slug":"an-injured-youth-found-in-haridwar-died-during-treatment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-148513-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हरिद्वार में घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हरिद्वार में घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
-परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। सात दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हरिद्वार में घायल मिले कस्बे के मोहल्ला पछाला निवासी युवक मोनू उर्फ हवा की उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल में मौत हो गई। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
कस्बे के मोहल्ला पछाला निवासी मोनू उर्फ हवा अपनी कार किराए पर चलाने का कार्य करता था। 16 जून की दोपहर उसकी कार को उसके मोहल्ला निवासी एक युवक मोहल्ला पड़ाव चौक निवासी साथी के साथ भात में जाने की बात कहकर किराए पर हरिद्वार गया था। 17 जून को मोनू के परिजनों पर हरिद्वार रेलवे पुलिस की ओर से फोन आया। बताया कि हादसे में मोनू घायल हुआ है, जिसे ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो मोनू अस्पताल में बेहोश मिला। कई दिन उपचार के बाद परिजनों ने उसे लाकर दो दिन पहले मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान रविवार रात मोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर को मृतक का शव घर पहुंचा। पिता कृपाल ने दोनों युवकों व उनके कुछ अज्ञात साथियों के विरुद्ध मीरापुर थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। मामला हरिद्वार का होने के कारण पुलिस ने उन्हें मुकदमा हरिद्वार लिखवाने के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि घटना हरिद्वार की है। मुकदमा भी वहीं पर दर्ज किया जाएगा।