{"_id":"66bba4587aa40df9890e7cd7","slug":"an-elderly-tailor-and-his-employee-died-while-going-to-perform-jalabhishek-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-127988-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जलाभिषेक करने जा रहे बुजुर्ग टेलर व कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जलाभिषेक करने जा रहे बुजुर्ग टेलर व कर्मचारी की मौत
Tue, 13 Aug 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/ मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर से पुरा महादेव जलाभिषेक करने जा रहे भगत सिंंह रोड पर स्थित नीरज टेलर के मालिक ईश्वर दयाल (70) व उनकी दुकान के कर्मचारी संदीप वर्मा (45) की मंसूरपुर क्षेत्र में हादसे में मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन को लेकर उसका चालक फरार हो गया।
मुजफ़्फरनगर के गउशाला रोड निवासी ईश्वर दयाल की भगत सिंह रोड पर नीरज टेलर के नाम से दुकान है। वह पुलिस की वर्दी की सिलाई करते थे। वहां पर पिछले दस साल से रामपुरी निवासी संदीप वर्मा काम करता था। दोनों ने मंगलवार को अवकाश के कारण दुकान बंद रहने पर पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम बनाया ।
दोनों संदीप वर्मा की मोपेड पर सवार होकर पुरा महादेव जा रहे थे। मंसूरपुर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर महेंद्रा शोरूम के सामने अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिए। मृतक संदीप वर्मा के भाई दीपक की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।