फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amroha police raided the murder case

Muzaffarnagar News: हत्या के मामले में अमरोहा पुलिस ने दी दबिश

Mon, 08 Jul 2024 03:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Amroha police raided the murder case
मीरापुर । अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र की मलंगपुरा पुलिस ने हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन



रामराज थाना क्षेत्र के गांव स्याली निवासी वंदना चौहान एक कृषि फार्म पर मजदूरी करने जाती थी। वहीं पर अमरोहा के धनौरा थानाक्षेत्र के मलंगपुरा निवासी अर्जुन भी मजदूरी करता था। इस बीच दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। युवती के परिजनों ने विरोध किया तो करीब दो माह पूर्व दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी।
युवती अर्जुन के साथ उसके गांव मलंगपुरा में जाकर रहने लगी थी। रविवार को अमरोहा पुलिस ने गांव में दबिश दी। आरोप है कि शनिवार को दिनेश चौहान अन्य लोगों के साथ कार से बेटी के घर पहुंचा तथा फायरिंग कर विजेंद्र की हत्या कर दी जबकि मृतक के गांव का छत्रपाल गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन

अमरोहा पुलिस ने अर्जुन की तहरीर पर ससुर दिनेश चौहान व रकम सिंह निवासी ग्राम स्याली को नामजद करते हुए तीन अज्ञात सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अमरोहा पुलिस ने दबिश देकर यहां से हत्यारोपी रकमसिंह, बिल्लू तथा संदीप को हिरासत में ले लिया। अमरोहा पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। रामराज थाना पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में अमरोहा पुलिस ने दबिश दी थी। एक युवक को हिरासत में लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed