फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amrit Raj is Miss World Manushi's Yagguru

अमृत राज हैं मिस वर्ल्ड मानुषी के योगगुुरु, सिद्धार्थ कालोनी के डॉ अमृत ने दी थी स्पेशल क्लास 

Thu, 23 Nov 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 23 Nov 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Amrit Raj is Miss World Manushi's Yagguru
मानुषी छिल्लर काे योग कराते डॉ. अमृत राज। - फोटो : अमर उजाला
विश्वसुंदरी का खिताब जीतने वाली हरियाणा की मानुषी छिल्लर को योग कराने वाले शिक्षक मुजफ्फरनगर के डॉ. अमृत राज हैं। उन्होंने प्रतियोगिता से पहले मानुषी को योग की स्पेशल क्लास दी थी।
विज्ञापन


शहर के आर्य समाज रोड सिद्धार्थ कालोनी निवासी डॉ राकेश अग्रवाल के पुत्र डॉ अमृतराज तीर्थनगरी ऋषिकेश में मां योग आश्रम (आरोग्यधाम) के निदेशक हैं। मिस वर्ल्ड बनी हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने भी शरीर की चुस्ती-फुर्ती के साथ मानसिक रूप से मजबूती पाने के लिए योग क्लास का सहारा लिया है।
विज्ञापन


डॉ अमृतराज ने मानुषी को मुंबई में 22, 23 और 24 जून को योग का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद मानुषी ने मुंबई मिस दिवा शो में भाग लिया। तब 9, 10 और 11 अक्तूबर को प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले योगगुरु डॉ अमृतराज से योग की स्पेशल क्लास ली थी। चीन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले मानुषी ने आरोग्यधाम में योग का प्रशिक्षण लिया। यहां पर मानुषी अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर तक रहीं। जिसमें योगगुरु डॉ अमृतराज ने मानुषी और उनकी दोस्त प्रियंका को योग की विशेष क्लास दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में हरियाणा के साथ भारत का नाम रोशन करने वाली बेटी मानुषी छिल्लर ने जीवन में योग का विशेष महत्व बताया है। जीतने के बाद मानुषी ने योग गुरु का आभार जताया है। अमृतराज ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए योग के समय मानुषी में जीतने की ललक और जज्बा साफ दिखाई दिया। योग क्लास में वह पूर्ण रूप से अध्यात्मिक रहती थी। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए टिप्स लेकर अपनी प्रतियोगिता पर फोकस रखती थीं। 


देश-विदेश में मचाया अमृत ने डंका 
मानुषी के योगगुरु डॉ अमृतराज ने देश-विदेश में डंका बजाया है। आरोग्यधाम से निकलकर उन्होंने नेपाल के राष्ट्रपति, भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, यूरोप के प्रिंसेस ऑफ मुनको शरलीन वीजटोक, इंग्लैंड के शाही परिवार में क्वीन एलिजाबैथ के दूसरे बेटे की बहू सारा फ्रक्शन, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, भारतीय सेना के जवानों के अलावा फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपडा, आईटीबीपी के जवानों आदि को योग प्रशिक्षण दिया है। 

यह दिए मानुषी को टिप्स -
सुबह सवेरे 4.00 बजे जागने की आदत बनाएं। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। 
- सात ऊर्जा केंद्रों या चक्रों को याद रखें।
- ओम ध्यान की आवाज में डोपामिन जैसे खुश हार्मोन सक्रिय होते हैं। 
- शांति, प्रेम, खुशी और सकारात्मकता से रहे।
- अपने माता-पिता और आपके बुजुर्गों का सम्मान करें।
- अपने आहार में शुद्ध और स्वच्छता रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed