फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amrit festival celebrated with farmers

किसानों के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Amrit festival celebrated with farmers
रोहाना में आईपीएल रोहाना चीनी मिल में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रोहाना। आईपीएल ग्रुप की रोहाना चीनी मिल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से क्षेत्र के किसानों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईपीएल के ज्वाइंट एमडी सुधीर रेलन, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अमृत इंटर कॉलेज प्रांगण में आईपीएल द्वारा मनाए गए अमृत महोत्सव में गांव रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बहेड़ी, बेगमपुर, मलीरा, मतोली, रेई, बड़कली, घलोली, बधाई कलां, जट-नंगला, बाननगर, दीदहेड़ी और कल्लरपुर क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उन्नत गन्ना बीज तथा खाद के अलग-अलग स्टाल लगाए। मौके पर प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार, उपेंद्र तेवतिया, दीपेंद्र कुमार, जीएम सकौती नरेशपाल, जीएम तितावी आरके तिवारी, एचआर राहुल सोलंकी मौजूद रहे। वहीं, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के स्वागत को लेकर कुछ किसानों में गुटबाजी और हंगामा भी देेने को मिला। दरअसल, कार्यक्रम संचालक ने गांव रोहाना कलां, मलीरा, जट-नंगला, मतोली और घलोली के किसानों से कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत कराया गया। इसे लेकर ग्राम रेई, बहेड़ी, रोहाना खुर्द और बधाई कलां के किसानों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed